अंतरराष्ट्रीय
ट्रंप ने फिर कहा- मैंने रुकवाई भारत-पाकिस्तान जंग, 10 प्लेन गिराए जा चुके थे
11-Feb-2026 11:03 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि उनके टैरिफ़ के कारण करोड़ों लोगों की जान बची है.
ट्रंप ने कहा है, "मैंने आठ युद्ध रुकवाए हैं. जिनमें से छह युद्ध मैंने टैरिफ़ के बलबूते रुकवाए हैं. अगर अलग शब्दों में कहें तो मैंने उनसे कहा कि अगर आप युद्ध नहीं रोकेंगे तो मैं आप पर टैरिफ़ लगाऊंगा."
उन्होंने कहा, "क्योंकि मैं लोगों को मरते हुए नहीं देख सकता था. भारत और पाकिस्तान के मामले में मेरा मानना है कि न्यूक्लियर जंग हो सकती थी. दस प्लेन गिराए जा चुके थे."
ट्रंप ने कहा, "पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्ध रुकवाकर करोड़ों लोगों की जान बचाई है. बिना टैरिफ़ के यह संभव नहीं था." (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


