अंतरराष्ट्रीय

कनाडा: गोलीबारी की घटना में कम से कम 9 लोगों की मौत
11-Feb-2026 9:34 AM
कनाडा: गोलीबारी की घटना में कम से कम 9 लोगों की मौत

पश्चिमी कनाडा में हुई शूटिंग की घटना में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है. रॉयल कैनेडियन पुलिस ने इसकी जानकारी दी है.

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उत्तरी पूर्वी ब्रिटिश कोलंबिया के टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल में छह लोगों की लाश मिली है. वहीं एक अन्य व्यक्ति की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हुई है.

पुलिस ने कहा है कि एक अन्य स्थान पर दो लोगों के शव मिले हैं. पुलिस का मानना है कि ये भी उसी घटना से जुड़े हुए हैं. वहीं लगभग 25 लोग घायल हुए हैं.

पुलिस के मुताबिक एक और व्यक्ति की लाश मिली है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह शूटर था. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट