अंतरराष्ट्रीय

ईरान के साथ डील पर चल रही बातचीत के बीच ट्रंप ने दी नई चेतावनी
11-Feb-2026 8:45 AM
ईरान के साथ डील पर चल रही बातचीत के बीच ट्रंप ने दी नई चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक टीवी को चैनल को दिए इंटरव्यू में ईरान के साथ डील को लेकर चल रही बातचीत पर प्रतिक्रिया दी है.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हमारा एक विशाल बेड़ा ईरान की ओर जा रहा है. मुझे लगता है कि वे समझौता करना चाहते हैं."

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो वो बेवकूफ़ी करेंगे. हमने पिछली बार उनके न्यूक्लियर ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया था. हम देखेंगे कि इस बार हम और क्या नष्ट कर सकते हैं."

इससे पहले सोमवार को ईरान और अमेरिका के अधिकारियों ने ओमान में मुलाकात की थी. ओमान ने अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की है.

वार्ता के बाद ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाक़ाई ने कहा था, "ओमान में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ सीधी बातचीत के दौरान यह साफ़ हो गया कि आगे भी बातचीत जारी रहेगी." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट