अंतरराष्ट्रीय

सेनेगल में सैनेटरी पैड को लेकर क्यों हो रहा विरोध प्रदर्शन
05-Feb-2026 12:06 PM
सेनेगल में सैनेटरी पैड को लेकर क्यों हो रहा विरोध प्रदर्शन

सेनेगल में एक चीनी कंपनी पर सैनेटरी पैड और डायपर में एक्सपायर्ड कच्चे माल के इस्तेमाल के आरोपों को लेकर गुस्सा बढ़ता जा रहा है. देश की दवा नियामक संस्था सेनेगल फार्मास्यूटिकल रेगुलेटरी एजेंसी (एआरपी) ने पिछले साल के अंत में कंपनी सॉफ्टकेयर पर लगभग 1,300 किलोग्राम एक्सपायर्ड और अनुपयुक्त सामग्री, जिनमें पॉलीथिलीन फिल्म भी शामिल है रखने का आरोप लगाया था. निरीक्षण के बाद एआरपी ने कंपनी को आदेश दिया कि वह इन सामग्रियों का इस्तेमाल रोककर अपने उत्पादों को बाजार से वापस ले.

हालांकि आठ दिन बाद एजेंसी के निदेशक ने कहा कि सॉफ्टकेयर द्वारा दिए गए दस्तावेजों के अनुसार एक्सपायर्ड सामग्री उत्पादन में इस्तेमाल नहीं की गई. इसके बावजूद निरीक्षकों ने अपनी रिपोर्ट पर कायम रहते हुए आपत्ति जताई और सोशल मीडिया पर उत्पादों से जलन और खुजली की शिकायतों की चर्चाएं शुरू हो गईं. इस बीच, कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार किया है. जनवरी में स्वास्थ्य मंत्रालय के बाहर एक छोटे विरोध प्रदर्शन में विपक्षी सांसद गाय मारियुस सग्ना ने स्वास्थ्य मंत्री पर तीन हफ्ते तक चुप्पी साधे रहने का आरोप लगाया.  (dw.com/hi)


अन्य पोस्ट