अंतरराष्ट्रीय
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया है कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से एक अरब डॉलर के हर्जाने की मांग करेंगे.
यह मामला ट्रंप प्रशासन और हार्वर्ड के बीच जारी टकराव का हिस्सा है.
यह ख़बर ऐसे समय आई है, जब न्यूयॉर्क टाइम्स ने रिपोर्ट किया कि यूनिवर्सिटी के साथ बातचीत के दौरान 200 मिलियन डॉलर की अपनी मांग से ट्रंप प्रशासन को पीछे हटना पड़ा है.
ट्रंप ने सोमवार देर रात ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर इस रिपोर्ट का हवाला दिया और आरोप लगाया कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी न्यूयॉर्क टाइम्स को “काफी बकवास परोस” रही है.
ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने हार्वर्ड पर आरोप लगाया है कि उसने फ़लस्तीन समर्थक प्रदर्शनों के दौरान यहूदी विरोधी घटनाओं से निपटने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए. .यूनिवर्सिटी ने इन आरोपों को ख़ारिज किया है.
पिछले साल अप्रैल में ट्रंप ने हार्वर्ड को मिलने वाले करीब 2 अरब डॉलर के शोध अनुदान रद्द कर दिए थे और संघीय फंडिंग पर रोक लगा दी थी. (bbc.com/hindi)


