अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका का भारत पर टैरिफ़ घटाने का फ़ैसला: शेयर मार्केट में बड़ी उछाल
03-Feb-2026 10:38 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर सहमति की घोषणा के बाद आज सुबह भारतीय शेयर बाज़ार में बड़ा उछाल देखा गया.
मंगलवार को जब शेयर बाज़ार खुला तो एक समय प्री ट्रेडिंग टाइम में सेंसेक्स में 3600 अंकों तक की बढ़त देखी गई और यह 85,000 के क़रीब पहुंच गया था.
हालांकि बाद में इसमें कुछ गिरावट आई, फिर भी यह 2,000 अंकों से अधिक बढ़त पर बना रहा.
सुबह क़रीब 10 बजे के समय सेंसेक्स में 2.6 प्रतिशत की बढ़त बनी रही और निफ़्टी भी 665 अंकों की बढ़त के साथ 25,735 तक पहुंच गया.
मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल हैंडल पर एक पोस्ट में ट्रेड डील पर सहमति की जानकारी देते हुए कहा था कि भारतीय सामान पर अमेरिकी टैरिफ़ को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


