अंतरराष्ट्रीय

ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई ने अमेरिका पर लगाया ये आरोप
03-Feb-2026 9:08 AM
ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई ने अमेरिका पर लगाया ये आरोप

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई ने कहा है कि अमेरिका तीस साल से ज़्यादा समय तक ईरान में मौजूद था, ईरान के संसाधनों, तेल, पॉलिटिक्स और सिक्योरिटी- सब कुछ उनके हाथ में था.

ख़ामेनेई ने कहा है कि अब ईरान पर अमेरिका की पकड़ टूट गई है और वो फिर से इस पकड़ को बनाना चाहते हैं.

ख़ामेनेई ने कहा, “ईरान मज़बूती से इसके ख़िलाफ़ खड़ा है. हाल का देशद्रोह एक अमेरिकन-ज़ायोनिस्ट देशद्रोह था."

उन्होंने आगे कहा, “मुझे बताया गया कि अमेरिकी सीआईए (ख़ुफ़िया एजेंसी) और इसराइल की ख़ुफ़िया एजेंसी मोसाद ने ज़मीन पर अपने सारे रिसोर्स लगा दिए थे. फिर भी वे नाकाम हो गए. देशद्रोह की यह योजना सामने आ गई. इसे विदेश से डायरेक्ट किया गया था.” (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट