अंतरराष्ट्रीय
68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में दलाई लामा को इस कैटेगरी में मिला सम्मान
02-Feb-2026 12:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने रविवार को लॉस एंजिल्स में हुए 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में बेस्ट ऑडियो बुक कैटेगरी में अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता है.
उन्हें उनकी एल्बम मेडिटेशन्स: द रिफ़्लेक्शन्स ऑफ़ हिज़ होलीनेस द दलाई लामा के लिए ये अवॉर्ड दिया गया है.
14वें दलाई लामा के ऑफ़िस के आधिकारिक एक्स पेज पर पोस्ट किया गया, "मैं इस सम्मान को आभार और विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं."
"मेरा मानना है कि शांति, करुणा, हमारे पर्यावरण की देखभाल और मानवता की एकता की समझ सभी आठ अरब इंसानों की सामूहिक भलाई के लिए ज़रूरी है."
"मैं आभारी हूं कि यह ग्रैमी सम्मान इन संदेशों को और ज़्यादा लोगों तक पहुंचाने में मदद कर सकता है." (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


