अंतरराष्ट्रीय
ख़ामेनेई ने ट्रंप को चेतावनी दी, कहा- 'युद्ध शुरू किया, तो इस बार क्षेत्रीय युद्ध होगा'
01-Feb-2026 7:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई ने रविवार को चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने हमला किया तो इससे 'क्षेत्रीय युद्ध' छिड़ सकता है.
यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर सैन्य कार्रवाई की धमकी दे रहे हैं और अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन समेत कई युद्धपोत अरब सागर में तैनात किए गए हैं.
अमेरिकी युद्धपोतों को तेहरान में हुए देशव्यापी प्रदर्शनों पर ईरानी कार्रवाई के बाद ट्रंप के आदेश पर भेजा गया है.
ख़ामेनेई ने कहा, "अमेरिकियों को समझ लेना चाहिए कि अगर उन्होंने युद्ध शुरू किया, तो इस बार यह क्षेत्रीय युद्ध होगा." (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


