अंतरराष्ट्रीय
जापान में 6.7 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी
12-Dec-2025 10:41 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
तोक्यो, 12 दिसंबर। जापान ने देश के पूर्वोत्तर हिस्से में आए 6.7 तीव्रता के भूकंप के बाद शुक्रवार को सुनामी की चेतावनी जारी की है। यह जानकारी जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने दी।
भूकंप से जानमाल के नुकसान को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
इस सप्ताह की शुरुआत में उत्तरी जापान में आए 7.5 तीव्रता के भूकंप के बाद शुक्रवार को फिर से झटके महसूस किए गए। पिछले भूकंप में लोग घायल हुए थे, मामूली नुकसान हुआ था और प्रशांत महासागर तट के कुछ इलाकों में सुनामी भी आई थी।
सोमवार को जापान के मुख्य होन्शू द्वीप के तट पर आए 7.5 तीव्रता वाले भूकंप में कम से कम 34 लोग घायल हो गए थे। (एपी)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


