अंतरराष्ट्रीय
चार्ली कर्क की मौत पर क्या बोलीं फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप?
11-Sep-2025 11:10 AM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कंज़र्वेटिव एक्टिविस्ट चार्ली कर्क की मौत पर अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी.
चार्ली कर्क, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार के क़रीबी माने जाते थे.
एक पोस्ट में मेलानिया ट्रंप ने कहा कि उनके (कर्क) 'बच्चे कहानियों के साथ बड़े होंगे, यादों के साथ नहीं, तस्वीरों के साथ हंसी के बजाय और उस जगह खामोशी होगी, जहां उनके पिता की आवाज़ गूंजती रहती".
बुधवार को यूटा के एक कॉलेज में चार्ली कर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि 'चार्ली ने लाखों लोगों को प्रेरित किया और आज रात जिन्हें भी वह जानते थे और जो उनसे प्यार करते थे, वे सभी सदमे और डर में हैं. चार्ली एक सच्चे देशभक्त थे, जिन्होंने अपनी ज़िंदगी खुली बहस और अपने देश अमेरिका के लिए समर्पित की'. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे