अंतरराष्ट्रीय

तोक्यो, 30 मार्च। प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय देश टोंगा के निकट रविवार को 7.1 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया, जिसके बाद देश में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने मुताबिक, भूकंप स्थानीय समयानुसार रविवार देर रात के समय मुख्य द्वीप से लगभग 100 किलोमीटर (62 मील) उत्तर-पूर्व में आया।
प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर (185 मील) के भीतर स्थित तटों पर खतरनाक लहरें उठ सकती हैं।
किसी नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।
टोंगा पोलिनेशिया में स्थित एक देश है, जो 171 द्वीपों से बना है तथा इसकी जनसंख्या 100,000 से कुछ अधिक है। देश की अधिकतर आबादी मुख्य द्वीप टोंगाटापू पर रहती है।
यह ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट से 3,500 किलोमीटर (2,000 मील) से अधिक दूरी पर स्थित है। (एपी)