अंतरराष्ट्रीय
कैंसर उपचार से जुड़ी परेशानियों के कारण महाराजा चार्ल्स अस्पताल में भर्ती हुए
28-Mar-2025 11:40 AM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
लंदन, 28 मार्च। महाराजा चार्ल्स-तृतीय को कैंसर के उपचार से संबंधित ‘‘अस्थायी परेशानी’’ के चलते बृहस्पतिवार को चिकित्सीय जांच के लिए कुछ समय के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। महाराजा के आधिकारिक आवास ‘बकिंघम पैलेस’ ने एक बयान में यह जानकारी दी।
अस्पताल में भर्ती होने के कारण बृहस्पतिवार दोपहर और शुक्रवार के उनके कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
‘पैलेस’ ने कहा, ‘‘महाराजा अब (अपने आधिकारिक आवास) ‘क्लेरेंस हाउस’ लौट आए हैं और चिकित्सकीय सलाह के तहत उनके कल के कार्यक्रम भी एहतियातन पुन:निर्धारित किए जाएंगे।’’
महाराजा ने पिछले साल की शुरुआत में कैंसर से ग्रस्त होने की जानकारी दी थी। वह तभी से चिकित्सकीय निगरानी में है। (एपी)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे