अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका ने दिया रूस का साथ, भारत किसके साथ?
25-Feb-2025 8:34 AM
यूक्रेन युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका ने दिया रूस का साथ, भारत किसके साथ?

संयुक्त राष्ट्र ने सोमवार को रूस को यूक्रेनी क्षेत्र से तत्काल हटाने के समर्थन वाले एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस प्रस्ताव के पक्ष में 93 और विरोध में 18 वोट डाले गए. 65 देशों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया.

प्रस्ताव का समर्थन करने वालों में जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे प्रमुख यूरोपीय देश शामिल हैं.

वहीं रूस समेत अमेरिका, इसराइल और हंगरी ने इस प्रस्ताव के खिलाफ़ वोट किया. यह प्रस्ताव यूक्रेन के साथ रूस के युद्ध की तीसरी वर्षगांठ पर आया है.

भारत और चीन ने संयुक्त राष्ट्र में हुए इस प्रस्ताव पर हुए मतदान में हिस्सा नहीं लिया. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट