अंतरराष्ट्रीय

म्यूनिख में भीड़ में कार घुसने की घटना हमला प्रतीत होती है : बवेरिया के गवर्नर
13-Feb-2025 8:12 PM
म्यूनिख में भीड़ में कार घुसने की घटना हमला प्रतीत होती है : बवेरिया के गवर्नर

बर्लिन, 13 फरवरी। जर्मनी के म्युनिख में बृहस्पतिवार को एक कार चालक द्वारा प्रदर्शनकारियों की भीड़ में वाहन घुसा देने की घटना को लेकर बवेरिया के गर्वनर ने कहा कि यह घटना एक हमला प्रतीत होती है।

पुलिस ने कहा कि इस घटना में कम से कम 28 लोग घायल हो गए। उसने कहा कि संदेह है कि घटना को अंजाम 24 वर्षीय व्यक्ति ने दिया जो अफगान शरणार्थी है।

अधिकारियों ने म्यूनिख शहर के निकट सुबह करीब 10:30 बजे घटी इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि इस घटना में चालक को मौके पर ही ‘‘पकड़ा’’ गया और अब कोई खतरा नहीं है। घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त कार और जूतों समेत अन्य सामान बिखरा दिखाई पड़ा।

मेयर डाइटर रीटर ने कहा कि वह इस घटना से ‘‘बेहद दुखी’’ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घायलों में बच्चे भी शामिल हैं।

घटना के समय ‘सर्विस वर्कर्स यूनियन’ द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि घायलों में प्रदर्शनकारी भी शामिल हैं या नहीं। (एपी)


अन्य पोस्ट