अंतरराष्ट्रीय
चीन के शेनझेन शहर में रेलवे निर्माण स्थल पर जमीन धंसने से 13 लोग लापता
05-Dec-2024 10:07 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बीजिंग/शेनझेन, 5 दिसंबर। चीन के शेनझेन शहर में रेलवे निर्माण स्थल पर अचानक जमीन का एक बड़ा हिस्सा धंस जाने से 13 श्रमिक लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि शेनझेन के बाओआन जिले में शेनझेन-जियांगमेन रेलवे के एक हिस्से के निर्माण स्थल पर बुधवार रात करीब 11 बजे जमीन धंसने की घटना हुई।
घटना के बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।
समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, आस-पास के घरों को खाली करवाया गया है और घटनास्थल के पास अस्थायी तौर पर यातायात रोक दिया गया है। वहीं दुर्घटना की जांच की जा रही है। (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे