अंतरराष्ट्रीय
इसराइली हमले में कम से कम 71 की मौत, मानवीय क्षेत्र में किए गया था हमला: हमास
14-Jul-2024 9:38 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
इसराइली सेना ने ग़ज़ा के ख़ान यूनिस के अल-मवासी इलाक़े में हवाई हमला किया है.
ग़ज़ा में हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ विस्थापित लोगों की घनी आबादी वाले इस इलाक़े में किए गए इसराइली हमले में कम से कम 71 फ़लस्तीनी मारे गए हैं. वहीं, 289 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं.
इसराइली सेना ने इस क्षेत्र को एक सुरक्षित क्षेत्र के रूप में नामित किया था और फ़लस्तीनियों से वहां आश्रय लेने को कहा था.
इसराइली सेना ने कहा है कि वह इस घटना की जांच कर रही है.
इसराइली मीडिया के मुताबिक़ सेना ने हमास के वरिष्ठ नेता मोहम्मद डेफ़ को निशाना बनाने के लिए ये हमला किया था. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


