अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन: खारकिएव की सुपर मार्केट पर रूस का हमला, दो लोगों की मौत
26-May-2024 9:30 AM
यूक्रेन: खारकिएव की सुपर मार्केट पर रूस का हमला, दो लोगों की मौत

यूक्रेन के शहर खारकिएव की सुपर मार्केट पर रूस ने हमला किया है.

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक़ रूस के हमले में दो लोगों की मौत हो गई है.

सोशल मीडिया पर स्टोर में आग लगने का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की का कहना है कि जब यह हमला हुआ है उस वक्त सुपर मार्केट के अंदर करीब 200 लोग थे.

खारकिएव के मेयर ने कहा, ''बड़ी तादाद में लोग लापता हैं. कई लोग घायल हुए हैं. यह पूरी तरह से आतंकवाद है.''

ज़ेलेंस्की ने कहा, ''यह हमला रूस का एक और पागलपन है. पुतिन जैसा पागल ही इस तरह से लोगों की हत्या कर सकता है.''

ज़ेलेंस्की का कहना है कि इस तरह के हमलों से बचने के लिए यूक्रेन को आधुनिक डिफेंस सिस्टम की जरूरत है.


अन्य पोस्ट