अंतरराष्ट्रीय

चीन दौरे के बीच पश्चिमी देशों पर निशाना साधते हुए पुतिन क्या बोले
16-May-2024 11:11 AM
चीन दौरे के बीच पश्चिमी देशों पर निशाना साधते हुए पुतिन क्या बोले

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर रूस और चीन का स्टैंड एक जैसा है.

चीन की सरकारी न्यूज़ एजेंसी को दिए इंटरव्यू में पुतिन ने यह बात कही है.

पुतिन ने कहा, ''दोनों ही देश सही तरीके़ से अंतरराष्ट्रीय क़ानून लागू होने, समानता और सुरक्षा की वकालत करते हैं.''

''हम झूठ की बुनियाद पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंध लगाने के प्रयासों का विरोध करते हैं. कुछ ऐसे नियम हैं जिनके बारे में कोई नहीं जानता कि किसने उन्हें बनाया है.''

पुतिन के चीन दौरे के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने अपनी सभी विदेशी यात्राओं को टाल दिया है.

ज़ेलेंस्की इस हफ़्ते पुर्तगाल और स्पेन के दौरे पर जाने वाले थे.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन के दौरे पर चीन पहुंच गए हैं.

पुतिन दो दिन के दौरे के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाक़ात करेंगे.

पुतिन और शी जिंगपिंग की मुलाक़ात पर पश्चिमी देशों की नज़र है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट