अंतरराष्ट्रीय

शिकागो में आठ लोगों की हत्या के संदिग्ध ने टेक्सास में खुद को मारी गोली : पुलिस
23-Jan-2024 1:07 PM
शिकागो में आठ लोगों की हत्या के संदिग्ध ने टेक्सास में खुद को मारी गोली : पुलिस

शिकागो, 23 जनवरी शिकागो उपनगर में आठ लोगों की गोली मारकर हत्या करने के संदिग्ध एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार देर रात यह जानकारी दी।

इलिनोइस के जोलीट में पुलिस ने फेसबुक पर जानकारी दी कि स्थानीय समयानुसार रात करीब साढ़े आठ बजे, रोमियो नेंस को अमेरिकी मार्शलों ने नतालिया, टेक्सास के पास ढूंढा और वहीं नेंस ने खुद को गोली मार ली।

टेक्सास में मेडिना काउंटी शेरिफ कार्यालय ने फेसबुक पर जानकारी दी कि एजेंसी को शिकागो में हुई आठ लोगों की हत्या के एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में एक फोन कॉल से पता चला। इसके बाद एक गैस स्टेशन पर नेंस और विभिन्न एजेंसियों के पुलिस कर्मियों के बीच गतिरोध हुआ और संदिग्ध ने खुद को गोली मार ली।

नेंस पर शिकागो के उपनगरों में तीन स्थानों पर आठ लोगों की गोली मारकर हत्या करने का संदेह है, जिसके बाद सोमवार को उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस ने चेतावनी दी थी कि वह अभी भी फरार है और उसे सशस्त्र और खतरनाक माना जाना चाहिए।  (एपी) 


अन्य पोस्ट