अंतरराष्ट्रीय

न्यूयॉर्क में रेडिएटर से लीक हो रही भाप से झुलसने से 11 माह के बच्चे की मौत
20-Jan-2024 11:35 AM
न्यूयॉर्क में रेडिएटर से लीक हो रही भाप से झुलसने से 11 माह के बच्चे की मौत

न्यूयॉर्क, 20 जनवरी। न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन नगर में एक अपार्टमेंट में रेडिएटर से भाप के रिसाव की चपेट में आकर झुलसने से शुक्रवार को 11 महीने के लड़के की मौत हो गयी। न्यूयॉर्क सिटी पुलिस ने यह जानकारी दी।

रेडिएटर की मदद से किसी चीज को गर्म या ठंडा किया जा सकता है। इसका उपयोग वाहनों, घरों, एवं विद्युत उपकरण आदि के तापमान को सुरक्षित सीमा में बनाये रखने के लिये किया जाता है।

पुलिस ने बताया कि अधिकारियों को सुबह छह बजे इसकी सूचना मिली जिसके बाद उन्हें एक अपार्टमेंट के शयनकक्ष में बच्चा अचेत अवस्था में मिला जहां गर्म करने वाले रेडिएटर से लगातार भाप निकल रही थी। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

न्यूयॉर्क सिटी के एक अपार्टमेंट में 2016 में भी रेडिएटर में खामी के बाद भाप से झुलसने से दो बहनों की मौत हो गयी थी।

एपी गोला शोभना शोभना 2001 0828 न्यूयॉर्क (एपी)


अन्य पोस्ट