अंतरराष्ट्रीय

क्या चंद्रमा की सतह पर लैंड हुआ जापान का स्पेसक्राफ्ट? पुष्टि का है इंतज़ार
20-Jan-2024 8:48 AM
क्या चंद्रमा की सतह पर लैंड हुआ जापान का स्पेसक्राफ्ट? पुष्टि का है इंतज़ार

@JAXA_en


जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ने चांद की सतह पर अपना अंतरिक्ष यान लैंड कराने का प्रयास किया है.

हालांकि लैंडिंग की पुष्टि के बाद जापान की स्पेस एजेंसी ने ये नहीं बताया कि ये हार्ड लैडिंग रही है या सॉफ्ट लैडिंग.

इस कार्यक्रम की लाइवस्ट्रीम को भी बंद कर दिया गया. जापान के इस अंतरिक्ष यान को ‘मून स्नाइपर’ कहा जा रहा है.

जापान की स्पेस एजेंसी जाक्सा की तरफ़ से बताया गया है कि अब प्रेस कांफ्रेंस में अधिक जानकारी दी जाएगी.

अमेरिका, पूर्व सोवियत यूनियन, चीन और भारत के बाद जापान पांचवां देश है जो चांद की सतह पर पहुंचा है. भारत ने पिछले साल ही चंद्रयान को सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर भेजा था.

जापान ने अपने चंद्रयान को निर्धारित लक्ष्य के 100 मीटर के दायरे में उतारने का प्रयास किया है.

नासा के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. एमा गाटी ने इस प्रयास को अभूतपूर्व बताया है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट