अंतरराष्ट्रीय

छह वर्षीय बेटे को 11 बार गोली मारने की दोषी मां को उम्रकैद की सजा
19-Dec-2023 10:56 AM
छह वर्षीय बेटे को 11 बार गोली मारने की दोषी मां को उम्रकैद की सजा

ब्रुकलिन (अमेरिका), 19 दिसंबर। अमेरिका में ओहायो राज्य के एक होटल में अपने छह वर्षीय बेटे की गोली मारकर हत्या करने वाली मां को सोमवार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

परमा की रहने वाली 31 वर्षीय डेनेइचा ब्रिंगहट को हत्या और अन्य आरोपों के लिए दोषी ठहराया गया। कुयाहोगा काउंटी के अभियोजकों ने दोषी पर उन आरोपों को हटा दिया था जिससे उसे मौत की सजा भी मिल सकती थी। (भाषा)


अन्य पोस्ट