अंतरराष्ट्रीय
जोहानिसबर्ग, 29 नवंबर। दक्षिण अफ्रीका में प्लैटिनम की एक खदान में एक लिफ्ट अचानक 200 मीटर नीचे गिर गई, जिससे 11 श्रमिकों की मौत हो गई तथा 75 श्रमिक घायल हो गए। खदान संचालक ने यह जानकारी दी।
उसने बताया कि घायलों में 14 की हालत गंभीर है।
संचालक के मुताबिक यह घटना सोमवार शाम को उत्तरी शहर रस्टेनबर्ग की एक खदान में हुई। सभी श्रमिक काम खत्म कर लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खदान संचालक ‘इम्पाला प्लैटिनम होल्डिंग्स’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी' (सीईओ) निको मुलर ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि यह कंपनी के इतिहास का सबसे काला दिन था।
उन्होंने कहा कि लिफ्ट किस वजह से गिरी इसकी जांच शुरू कर दी गई है। खदान में मंगलवार को सभी परिचालन निलंबित कर दिए गए।
खनिज संसाधन एवं ऊर्जा मंत्री ग्वेद मंताशे ने कहा कि घटना की जांच होगी। सरकारी प्रवक्ता जोहान थेरॉन ने कहा कि घटना के वक्त 86 कर्मचारी लिफ्ट में थे।
एपी साजन शोभना शोभना शोभना 2911 0847 जोहानिसबर्ग (एपी)


