अंतरराष्ट्रीय

मिस्र में सड़क दुर्घटना में कम से कम 32 लोगों की मौत: प्राधिकारी
28-Oct-2023 9:46 PM
मिस्र में सड़क दुर्घटना में कम से कम 32 लोगों की मौत: प्राधिकारी

photo/social media


काहिरा, 28 अक्टूबर। काहिरा और भूमध्यसागर शहर सिकन्दरिया को जोड़ने वाले राजमार्ग पर शनिवार को कई कारों के एक के पीछे एक टकराने से कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

बयान में कहा गया है कि इस दुर्घटना में कम से कम 63 अन्य घायल हो गए। बयान के अनुसार इस दुर्घटना में एक यात्री बस और अन्य वाहन शामिल थे, साथ ही इस दौरान कुछ वाहनों में आग भी लग गई।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं। (एपी)


अन्य पोस्ट