अंतरराष्ट्रीय
चंद्रयान-3: प्रज्ञान रोवर ने क्यों बदला अपना रास्ता इसरो ने दी जानकारी
29-Aug-2023 9:17 AM

ISRO
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
चंद्रयान-3 से जुड़ी नई जानकारी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने जारी की है.
इसरो ने बताया है कि चंद्रमा पर गए रोवर प्रज्ञान के चंद्रमा पर चलने के दौरान उसके आगे एक बड़ा क्रेटर (गड्ढा) आ गया था जिसके बाद उसने सुरक्षात्मक तरीक़े से अपना रास्ता बदल लिया.
इसरो ने ट्वीट करके उस जगह की तस्वीरें भी जारी की हैं. इसके साथ ही इसरो ने बताया है कि प्रज्ञान रोवर अब नए रास्ते पर चल रहा है.
अंतरिक्ष एजेंसी ने ट्वीट किया, “27 अगस्त 2023 को रोवर से 3 मीटर की दूरी पर एक 4 मीटर व्यास का क्रेटर आ गया था. रोवर ने अपने नए रास्ते को खोजा. वो अब सुरक्षित तरीक़े से एक नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है.” (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे