अंतरराष्ट्रीय

टेक्सास में गोलीबारी में तीन किशोरियों की मौत
20-Feb-2023 8:57 AM
टेक्सास में गोलीबारी में तीन किशोरियों की मौत

गालेना पार्क (अमेरिका), 20 फरवरी। अमेरिका के टेक्सास में एक गर्भवती समेत तीन किशोरियों को एक व्यक्ति ने गोली मार दी और बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना शनिवार की रात साढ़े दस बजे ह्यूस्टन उपनगर गैलिना पार्क में बंदूकधारी की दोस्त के घर पर हुई।

हैरिस काउंटी शेरिफ एड गोंजालेज के अनुसार, इस घटना में मारी गई लड़कियों की उम्र 19, 14 और 13 है।

गोंजालेज ने कहा कि 38 वर्षीय व्यक्ति ने फिर 12 वर्षीय पर लड़की पर हमला किया और इसके बाद वह एक वर्षीय बच्ची को लेकर भाग गई।

गैलेना पार्क पुलिस के एक बयान के अनुसार, दोनों लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एपी देवेंद्र शफीक शफीक 2002 0020 गालेनापार्क (एपी)


अन्य पोस्ट