अंतरराष्ट्रीय
सुहेल एजाज खान सऊदी अरब में भारत के नये राजदूत नियुक्त
22-Dec-2022 8:56 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नयी दिल्ली, 22 दिसंबर। वरिष्ठ राजनयिक सुहेल एजाज खान को बृहस्पतिवार को सऊदी अरब में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक संबंधों के मद्देनजर इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भारतीय विदेश सेवा के 1997 बैच के अधिकारी खान फिलहाल लेबनान में भारत के राजदूत हैं।
विदेश मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘‘उनके जल्दी ही पदभार संभालने की संभावना है।’’
खान सितंबर 2017 से जून 2019 के बीच रियाद स्थित भारतीय दूतावास में उप-प्रमुख के रूप में काम कर चुके हैं। (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे