अंतरराष्ट्रीय
ब्राजील में बारिश से आठ लोगों की मौत
03-Apr-2022 11:34 AM
.jpg)
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रियो डी जिनेरियो, तीन अप्रैल। ब्राजील के रियो डी जिनेरियो राज्य में भारी बारिश और भूस्खलन से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी।
दमकल विभाग के कर्मचारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
राज्य में बृहस्पतिवार रात से बारिश शुरू हुई, जो शनिवार सुबह तक जारी रही। भीषण बारिश के कारण क्षेत्र और आस पास के इलाकों में बाढ़ आ गयी।
दमकल कर्मचारियों ने आंग्रा डोस रेइस शहर में पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है, इसके अलावा पास के पराटे और मेसक्यूटा में तीन और लोगों की मौत हुई। कम से कम आठ लोग अब भी लापता हैं।
गौरतलब है कि करीब दो माह पहले रियो डी जिनेरियो के उत्तर में पहाड़ी इलाके पेट्रोपोलिस में भूस्खलन की घटनाओं में दो सौ से ज्यादा लोग मारे गए थे। (एपी)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे