अंतरराष्ट्रीय
जापान : इमारत में लगी भीषण आग, 27 लोगों के मरने की आशंका
17-Dec-2021 11:07 AM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
टोक्यो, 17 दिसम्बर| जापान के ओसाका प्रान्त में शुक्रवार को एक इमारत में आग लगने से 27 लोगों के मारे जाने की आशंका है। इसकी पुष्टि अधिकारियों ने की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय अग्निशमन विभाग के हवाले से कहा कि आग जेआर ओसाका स्टेशन के पास स्थित इमारत की चौथी मंजिल पर लगी। आग को सुबह करीब 10.45 बजे (स्थानीय समयानुसार) बुझा दिया गया है।
विभाग ने बताया कि सुबह करीब 10.20 बजे आग लगने की सूचना मिली।
आग लगभग 20 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैल गई थी।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे