अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका में हवा में उड़ रहा था एक शख्स, लोगों ने वीडियो देख कहा 'ये तो Spider-Man मूवी का विलन है'
26-Jun-2021 7:07 PM
अमेरिका में हवा में उड़ रहा था एक शख्स, लोगों ने वीडियो देख कहा 'ये तो Spider-Man मूवी का विलन है'

21 जून को अमेरिकी शहर न्यू यॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में सभी एक हवा में उड़ते हुए इंसान को देखकर आश्चर्यचकित रह गए। यह इंसान होवरबोर्ड के जरिए उड़ रहा था। ऐसे होवरबोर्ड तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, खासकर युवा पीढ़ी के बीच। आपको फ्रेंकी ज़ापाटा तो याद ही होंगे, जिन्होंने 2019 में फ्लाईबोर्ड पर इंग्लिश चैनल के ऊपर से उड़ान भरी थी? इस दौरान उनके होवरबोर्ड ने 177 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड पकड़ी थी और उन्होंने 35 किलोमीटर की यात्रा सिर्फ 22 मिनट में तय की थी। हालांकि इस बार टाइम्स स्क्वायर पर सभी को हैरान करने वाला यह व्यक्ति कोई और था और उसका होवरबोर्ड भी काफी अलग था।

एक वीडियो में दिखाया गया है कि पूरे प्रोटेक्टिव गियर पहना यह आदमी ड्रोन जैसे दिखने वाले होवरबोर्ड के ऊपर खड़ा है और एक भीड़ भरी जगह में रोड के ऊपर होवर करते हुए निकलता है। वह इस होवरबोर्ड में स्थिरता के साथ शांत खड़ा दिखाई दे रहा है। वीडियो में इस बेहतरीन क्षण को कई लोग अपने फोन या कैमरा में रिकॉर्ड करते भी दिखाई दे रहे हैं। करें भी क्यों न, वर्तमान में भी ऐसा नज़ारा आम बात नहीं है। ट्विटर पर Rex Chapman नाम के एक यूज़र द्वारा शेयर किए गए इस 10 सेकंड के वीडियो को खबर लिखने तक 80 लाख लोगों द्वारा देखा जा चुका था। 
 
इस वीडियो के रिप्लाई में सैंकड़ों मज़ाकिया बाते भी देखने को मिली। कुछ ने इसे स्पाइडर मैन फिल्म के विलन ग्रीन गॉब्लिन बोला, तो कुछ ने इस स्टंट की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

2002 में रिलीज़ हुई Spider-Man मूवी में विलन के रूप में ग्रीन गॉब्लिन दिखाया गया था। वह भी अमेरिकी शरह में इसी तरह होवरबोर्ड में घूमता था। @blurayangel यूज़रनेम से एक व्यक्ति को इस वीडियो को देख कर ग्रीन गॉब्लिन की ही याद आई। उसने वीडियो को री-शेयर करते हुए कैप्शन में “Green Goblin???” लिखा।
 
कुछ अन्य रिएक्शन...
 
होवरबोर्ड में हवा में उड़ने वाले इस व्यक्ति को Inside Edition मैग्ज़ीन ने खोज लिया। इस व्यक्ति का नाम Hunter Kowald है, जिसने टाइम्स स्क्वायर में इस स्टंट को करने के लिए सभी संबंधित अथॉरिटी से अनुमति ली थी। उनका कहना है कि उन्होंने इस कारनामे को सुरक्षा और सटीक तरह से अंजाम देने के लिए कई सालों तक महनत की है। उनका कहना है कि यह एकदम बारीकी से बनाया गया डिवाइस है , जिसमें कई सुरक्षात्मक हार्डवेयर जोड़े गए हैं। यहां तक कि उन्होंने इस डिवाइस में दो मोटर लगाई है, जिससे यदि एक मोटर फेल हो जाए, तो दूसरी की बदौलत वह सुरक्षित उतर सके। (gadgets360.com)


अन्य पोस्ट