इतिहास
इतिहास में 22 जनवरी
22-Jan-2022 10:09 AM
.jpg)
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
- 1907- थॉमस अल्वा ऐडिसन को महीन सामग्रियों को पीसने और अलग करने के उपकरण के लिए पेटेन्ट जारी किया गया।
- 1939-कोलम्बिया विश्वविद्यालय में पहली बार यूरेनियम के परमाणु को साइक्लोट्रॉन की सहायता से तोड़ा गया।
- 1981 - रोनाल्ड रीगन का संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
- 1996 - कैलीफ़ोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से लगभग 3 लाख 50 हजार प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नए ग्रहों की खोज की।
- 1998-अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर मोनिका लेविंस्की ने अवैध शारीरिक संबंध स्थापित करने का आरोप लगाया।
- 2002-फिलीस्तीनी शहर तुल्कोरम पर इस्रायल का कब्ज़ा, अफग़़ानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए टोकियो में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की बैठक में 3.5 अरब डॉलर की मदद की घोषणा।
- 2006 - श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने विद्रोही संगठन लिट्टे से बातचीत की पेशकश की।
- 2008- राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी को आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान भावी प्रधानमंत्री के रूप में पेश करने के प्रस्ताव का समर्थन किया।
- 2009- फि़ल्म स्लमडॉग मिलेनियर का ऑस्कर के लिए नामांकन हुआ। सरकार ने सार्वजनिक निजी भागीदारी आधार वाली तीन बंदरगाह परियोजनाओं को मंजूरी दी।
- 1934 -अभिनेता और फिल्म निर्देशक विजय आनन्द का जन्म हुआ। जिन्होंने नवकेतन फिल्म्स के बैनर तले कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया।
- 1666 - भारत के मुग़ल सम्राट शाहजहां का निधन हुआ।
- 1908- रूसी भौतिकशास्त्री लैव डेविडोविच लैण्डॉव का जन्म हुआ , जिन्होंने मंद तापभौतिकी, परमाणु भौतिकी, नाभिकीय भौतिकी, ठोस अवस्था, तारकीय ऊर्जा और प्लाज़्मा भौतिकी जैसे कई क्षेत्रों में काम किया। भौतिकी के कई शब्द उनके नाम से हैं। अत्यधिक मंद ताप (2.18 के.) पर द्रव हीलियम के विलक्षण अतितरल (सुपरफ्ल्युइड) व्यवहार को प्रतिपादित करने वाले सिद्धान्त के लिए उन्हें 1962 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। (निधन-1 अप्रैल 1968)
- 1561-अंग्रेज़ दर्शनशास्त्री फ्रांसिस बैकन का जन्म हुआ, जिनकी पुस्तक ऐडवान्समेन्ट आफ लर्निंग (1605), साइंटिफिक रॉयल सोसाइटी की स्थापना के लिए आंशिक रूप से उत्तरदायी थी। पुस्तक में मानव तथा ब्रह्माण्ड के प्रचलित समवृत्तिता की खोजों की बजाय तर्कसंगत तथा प्रयोगात्मक मूल्यों पर बल दिया गया। (निधन-9 अप्रैल 1626)
- 1831-अंग्रेज़ अन्वेषक जॉन ब्लेन्किन्सॉप का निधन हुआ, जिन्होंने पहले प्रायोगिक तथा सफल रेलगाड़ी के डिब्बे का निर्माण किया। (जन्म-1783)
- 1966 -अमेरिकी भौतिकशास्त्री अल्बर्ट वैलेस हल का निधन हुआ, जिन्होंने स्वतंत्र रूप से एक्स किरणों के पाउडर तरीके से क्रिस्टलों का विश्लेषण करने का तरीका इजाद किया। (जन्म-19 अप्रैल 1880)।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे