इतिहास

इतिहास में 18 दिसंबर
18-Dec-2021 9:21 AM
इतिहास में 18 दिसंबर

  • 1926 - नेचर पत्रिका में एक लेख में जी.एन. ल्यूइस ने फोटॉन शब्द प्रतिपादित किया जिसको उन्होंने प्रकाश के कण के रूप में परिभाषित किया।
  • 1936 -पहला जीवित बड़ा पाण्डा अमेरिका में लाया गया जहां उसका स्वागत किया गया।
  • 1997 - भारत और अमेरिका के मध्य अंतरिक्ष अनुसंधान में सहयोग के लिए वाशिंगटन संधि सम्पन्न।
  • 1999 - श्रीलंका की राष्ट्रपति चंद्रिका कुमार तुंग पर हुए जानलेवा हमले में 25 लोगों की मृत्यु तथा 100 घायल।
  • 2000 - फ्रांस के जाने-माने अभिनेता करार्ड ब्लेन का निधन।
  • 2002 - हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने सिपिदान और लिगितान द्वीपों पर नियंत्रण के मामले में मलेशिया के अधिकार की पुष्टि की।
  • 2005 - भूटान नरेश जिग्मे सिंग्मे वांगचुक ने 2008 में गद्दी छोड़ देने की घोषणा की।
  • 2007 - जापान ने इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण किया।
  • 2008- ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण हुआ।
  • 1971 - साहित्यकार पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी का निधन हुआ।
  • 1856 -  अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री सर जोसफ जॉन थॉमसन का जन्म हुआ, जिन्होंने 1897 में इलेक्ट्रॉन की खोज की जिससे परमाणु संरचना की समझ में आमूलचूल बदलाव आया। (निधन-30 अगस्त 1940)
  • 1890 - अमेरिकी अन्वेषक ऐड्विन एच. आर्मस्ट्रॉंग का जन्म हुआ,  जिन्होंने आधुनिक रेडियो और इलेक्ट्रॉनिक परिपथ की स्थापना में अभूतपूर्व योगदान दिया।(निधन- 1 फरवरी 1954)
  • 1892- अंग्रेज़ पुराजन्तु विज्ञानी सर रिचर्ड ओवेन का निधन हुआ,  जो जीवाश्म जन्तुओं के अध्ययन के लिए जाने जाते हैं। जिन्होंने डायनासौर शब्द दिया जिसका शाब्दिक अर्थ होता है- भयानक छिपकली। (जन्म-20 जुलाई 1804)
  • 1936-क्रोएशियन मौसम विज्ञानी और भू भौतिक शास्त्री ऐन्ड्रीजा मोहोरोविसिक का निधन हुआ, जिन्होंने पृथ्वी के क्रस्ट और मेन्टल के बीच एक सीमा रेखा खोजी जिसे मोहोरोविसिक दरार के नाम से जाना जाता है।(जन्म 23 जनवरी 1857)
  • महत्वपूर्ण दिवस- राष्ट्रीय धातुविज्ञान दिवस, अल्पसंख्यक अधिकार दिवस ।

अन्य पोस्ट