इतिहास

इतिहास में आज 4 मई
03-May-2021 9:55 PM
इतिहास में आज 4 मई

  • 1884- दुनिया में फ्लैश के साथ पहला फोटो लिया गया।
  • 1892 - थॉमस एल. विल्सन ने ऐसीटाइलीन के व्यावसायिक उत्पादन का तरीका खोजा।
  • 1979 - श्रीमती मार्गरेट थैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
  • 1980 - यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो का निधन।
  • 1994 - काहिरा में इस्रायल एवं फिलीस्तीनी नेताओं द्वारा फिलीस्तीनी स्वायत्तता से संबंधित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर।
  • 1999 - भूमिगत बारूदी सुरंगों के उत्पादन पर प्रतिबंध लगाने के लिए ओटावा संधि के सभी हस्ताक्षरकर्ता देशों की पहली बैठक मापूतो (मोजाम्बिक) में शुरू।
  • 2007 - बैंकॉक में ग्लोवल वार्मिंग पर बैठक सम्पन्न।
  • 2008 - सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी  सेल ने भारतीय इस्पात गठबंधन से अपने को अलग किया।  म्यांमार की राजधानी रंगून और आसपास के क्षेत्रों में आए भीषण चक्रवाती तूफ़ान नरगिस ने भारी तबाही मचायी। लोकप्रिय पोर्टल याहू को खऱीदने के लिए प्रयत्नशील माइक्रोसॉफ़्ट कॉरपोरेशन ने अपना प्रस्ताव वापस लिया। 
  • 1799 -  मैसूर राज्य का शासक टीपू सुल्तान का निधन हुआ। 
  • 1926 -कनाडाई अमेरिकी नाभिकीय भौतिकशास्त्री डेविड ऐलन ब्रॉमले का जन्म हुआ,  जो आधुनिक भारी आयन विज्ञान के जनक के रूप में जाने जाते हैं।(निधन-10 फरवरी 2005) 
  • 1825- अंग्रेज़ जीव विज्ञानी  थॉमस हेनरी हेक्सले का जन्म हुआ,  जिन्होंने समुद्र विज्ञान पर काफी काम किया, बाद में उन्होंने जीवाश्मों का अध्ययन किया, खासकर सरीसृपों तथा मछलियों पर। इसके अलावा वे चाल्र्स  डार्विन के विकासवाद के सिद्धान्त के समर्थक थे। (निधन-29 जून 1895)
  • 1972- अमेरिकी रसायनज्ञ एडवर्ड कैल्विन कैन्डल का निधन हुआ,  जिन्हें ऐड्रीनल कॉर्टेक्स हार्मोन पर अनुसंधान के लिए वर्ष 1950 में शरीरक्रियाविज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-8 मार्च 1886)
  • 1974 - अमेरिका के भू-भौतिकशास्त्री विलियम मॉरिस इविंग का निधन हुआ, जिन्होंने समुद्री रेत तथा तलहटी के बारे में जानकारी तथा समझ को और विकसित किया।(जन्म-12 मई 1906)
  • महत्वपूर्ण दिवस- विश्व रेडक्रॉस दिवस।

 


अन्य पोस्ट