इतिहास

इतिहास में 27 मार्च
26-Mar-2021 10:58 PM
इतिहास में 27 मार्च

  • 1884- पहली लम्बी टेलीफोन कॉल बोस्टन और न्यूयॉर्क में हुई।
  • 1933- रेगिनेल्ड गिब्सन और ऐरिक विलियम फावसेट ने पॉलीइथाइलीन की खोज की।
  • 1982 - ए.एफ़.एम.ए. चौधरी बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त।
  • 2000 - रूस में 52.52 प्रतिशत मत प्राप्त कर रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति ब्लादीमीर ब्लादीमिरोविच पुतिन ने राष्ट्रपति चुनाव जीता।
  • 2003 - रूस ने घातक टोपोल आर एस-12 एम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। मान्टो कार्लो में 12वीं अम्बर शतरंज प्रतियोगिता के फ़ाइनल राउंड में 1.5 अंक की जीत से विश्वनाथन आनंद ने तीसरा खि़ताब जीता।
  • 2006 - यासीन मलिक ने कश्मीर में जनमत संग्रह कराए जाने की मांग की।
  • 2008 - केन्द्र सरकार ने अल्पसंख्यक बहुल 90 जि़लों में आधारभूत ढ़ाचे के विकास और जीवन स्तर में व्यापक सुधार के लिए 3 हजार 780 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दी। उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियन्त्रण विधेयक  यूपीकोका  को राज्यपाल टीवी राजेश्वर ने मंजूरी प्रदान की। अंतरिक्ष यान एंडेवर पृथ्वी पर सफलतापूर्वक सुरक्षित लौटा। 
  • 1847 - जर्मन रसायनज्ञ ओटो वैलेक का जन्म हुआ, जिन्हें 1910 में सुगंधित वानस्पतिक तेलों के विश्लेषण तथा तारपीन के तेल की खोज के लिए रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया। (निधन- 26 फरवरी 1931)
  • 1847- जर्मनी के एक भौतिकीविद् विल्हेम कॉनरैड रोएन्टजऩ का जन्म हुआ, जिन्होंने एक्स किरणों की खोज की। इसके लिए उन्हें 1901 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-26 फरवरी 1931)
  • 1997- अंग्रेज़ भू-विज्ञानी  सर मैल्कम ब्रॉउन का निधन हुआ, जिन्हें शिलाविज्ञान में कार्य के लिए जाना जाता है। सन् 1979 से 1985 तक वे इंस्टीट्यूट आफ जियोलॉजिकल सर्वे के निदेशक रहे। उन्होंने 1984 में संस्थान का नाम बदलकर ब्रिटिश जियोलॉजिकल सर्वे कर दिया। (जन्म 5 अक्टूबर 1925)
  • 1998- अमेरिकी अन्वेषक जोजफ़ सोबैक का निधन हुआ,  जिन्होंने 1950 में रैकेटबॉल नामक खेल की खोज की। वे सात साल तक टेनिस और स्क्वॉश के पेशेवर थे इसलिए उन्होंने इनके इनडोर विकल्प के रूप में रैकेटबॉल विकसित किया। (जन्म 5 अप्रैल 1918)
  •    27 मार्च के महत्वपूर्ण  उत्सव
  • विश्व थियेटर (रंगमंच) दिवस 

 


अन्य पोस्ट