इतिहास

इतिहास में आज 28 जनवरी
28-Jan-2020
इतिहास में आज 28 जनवरी

28 जनवरी 1807 को लंदन की पॉल मॉल स्ट्रीट, गैस लाइट से जगमग होने वाली दुनिया की पहली सड़क बनी. साल 1823 आते आते लंदन की सड़कों पर करीब 215 मील की दूरी तक लगभग 40 हजार लैंप लगाए जा चुके थे.

1804 में जर्मनी के एक उद्यमी फ्रेडरिक अल्बर्ट विंडसर ने सबसे पहले लंदन के लाइकियम थिएटर में गैस लाइटों पर व्याख्यान दिया और उनका प्रदर्शन भी किया. शुरु से ही विंडसर की दिलचस्पी गैस का इस्तेमाल स्ट्रीट लाइटों के लिए करने में थी. उन्होंने लंदन के पॉल मॉल में एक घर खरीदा और वहीं 4 जून 1807 को ब्रिटेन के राजा के जन्मदिन पर अपनी गैस लाइट का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन किया.

लंदन की ही तर्ज पर ब्रिटेन के दूसरे कई शहरों में सड़कों पर गैस लैंप लगाए गए. स्कॉटलैंड के ग्लासगो में भी 5 सितंबर 1818 को पहला गैस लैंप जला. वर्ष 1809 से 1810 के बीच विंडसर ने अपनी पहली सार्वजनिक गैस कंपनी शुरु की. इसका नाम 'दि गैस लाइट एंड कोक कंपनी' रखा गया, जो कि 1948 तक इसी नाम से सक्रिय रही. 1948 में विंडसर की कंपनी का राष्ट्रीकरण हो गया.

  • 1613 -गैलीलियो ने नेपच्यून की खोज की। वृहस्पति के निकट होने के कारण उस समय उन्होंने उसे एक तारा समझा था।
  • 1813 - युनाइटेड किंगडम में पहली बार प्राइड एंड प्रेजुडिस किताब का प्रकाशन हुआ।
  • 1878 - येल डेली न्यूज़ युनाइटेड स्टेट्स में प्रकाशित होने वाला पहला दैनिक समाचारपत्र बना।
  • 1909 -  क्यूबा पर से अमेरिका का नियंत्रण समाप्त हो गया।    
  • 1932 - जापानी सेना ने शंघाई (चीन) पर कब्ज़ा किया।
  • 1935 - आइसलैंड गर्भपात को क़ानूनी स्वीकृति देने वाला पहला देश बना।
  • 1950 - न्यायाधीश हीरालाल कानिया ने उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद सम्भाला।
  • 1986 - कैप कैनवरल फ़्लोरिडा से उड़ान भरने के बाद अमेरिकी अंतरिक्ष शटल चैलेंजर में विस्फोट हुआ और सभी सात अंतरिक्ष यात्री मारे गए।
  • 1998 - राजीव गांधी हत्याकांड में 26 अभियुक्तों को मृत्युदंड।
  • 1999 - भारत में पहली बार संरक्षित भ्रूण से मेमने का जन्म।
  • 2005 - पुर्तग़ाल के सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई बम विस्फोट के अभियुक्त अबू सलेम के प्रत्यर्पण की इजाजत दी।
  • 2010- बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुजीबुर्रहमान के 5 हत्यारों को फ़ांसी पर लटकाया गया। 
  • 1865 - स्वतंत्रता सेनानी और प्रमुख नेता लाला लाजपत राय का जन्म हुआ।  
  • 1899 -भारत के प्रथम आर्मी कमाण्डर इन चीफ़  के.एम. करिअप्पा  का जन्म हुआ। 
  • 1930 -  भारतीय शास्त्रीय संगीत के विश्वविख्यात गायक पंडित जसराज का जन्म हुआ। 
  • 2007 - प्रसिद्ध संगीतकार ओ. पी. नैय्यर का निधन हुआ। 
  • 1922 -अमेरिकी जैव रसायनज्ञ राबर्ट विलियम हॉली का जन्म  हुआ  जिन्हें हरगोबिन्द खुराना तथा मार्शल वैरेन नीरेनबर्ग के साथ संयुक्त रूप से 1968 में फीजिय़ोलॉजी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। तीनों वैज्ञानिकों ने स्वतंत्र रूप से जीन पर अनुसंधान किए थे। (निधन-11 फरवरी 1993)
  • 1858- डच शरीर रचना विज्ञानी तथा भूविज्ञानी  यूजीन डिब्वा का जन्म हुआ, जिन्होंने जावा मानव के अवशेषों के बारे में पता लगाया। ये पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने मानव के पूर्वजों के जीवाश्मों की खोज की। (निधन- 16 दिसम्बर 1940)
  • 1986 -अमेरिकी शिक्षक क्रिस्टा कॉरिगन मैकॉलिफ का निधन हुआ, जो व्यक्तिगत रूप से अंतरिक्ष में जाने वाली पहली नागरिक के रूप में चुनी गईं। वे उन सात अंतरिक्षयात्रियों में थीं जिनकी चैलेन्जर अंतरिक्ष यान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। (जन्म- 2 सितम्बर 1948)
  • 1907- अंग्रेज़ शरीर क्रिया विज्ञानी तथा शिक्षाविद्  सर माइकल फोस्टर का निधन हुआ, जिन्होंने जीवविज्ञान तथा शरीरक्रिया विज्ञान की शिक्षा की आधुनिक पद्धति का प्रस्ताव दिया। उसमें उन्होंने प्रयोगात्मक प्रशिक्षणों पर जोर दिया। (जन्म-8 मार्च 1836)।
     

अन्य पोस्ट