इतिहास

इतिहास में आज 28 नवंबर
28-Nov-2019
इतिहास में आज 28 नवंबर

मार्गरेट हिल्दा थैचर या बैरोनेस थैचर बीसवीं सदी में ब्रिटेन की ऐसी प्रधानमंत्री थीं जो कि लंबे समय तक ब्रिटेन का नेतृत्व करती रहीं. अपने समय की वे अकेली ऐसी महिला थीं, ‍जिन्होंने राजनीति में आकर इतनी ऊंचाइयां हासिल कीं. शीत युद्ध में दक्षिणपंथ का झंडा बुलंद करने वाली मार्गरेट थैचर ने 1979 से 1990 के बीच ब्रिटेन की कमान संभाली थी.
ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी की नेता रही मार्गरेट थैचर ब्रिटिश इतिहास की अकेली महिला हैं जिनका प्रधानमंत्री बनने के साथ ही 20वीं सदी में डाउनिंग स्ट्रीट पर सबसे ज्यादा दिनों तक कब्जा रहा. ब्रिटेन में लौह महिला के नाम से मशहूर थैचर को 1959 में पहली बार ब्रिटिश संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमंस के लिए चुना गया और 1975 में उन्होंने पूर्व विपक्षी कंजर्वेटिव नेता एडवर्ड हीथ की जगह ले ली. चार साल बाद उन्हें ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनाया गया. थैचर का जन्म 13 अक्टूबर 1925 को पूर्वी इग्लैंड में हुआ था. अपने कार्यकाल में मार्गरेट थैचर ने कड़े रुख के साथ शासन किया और सोवियत संघ का विरोध भी किया था और इसी के बाद उनका नाम ‘आयरन लेडी' यानि लौह महिला पड़ गया. 8 अप्रैल 2013 को थैचर ने लंदन में आखिरी सांस ली.

  • 1676 -पूर्वी भारत के उपजाऊ क्षेत्र और महत्वपूर्ण बंदरगाह पांडिचेरी (अब पुदुचेरी) पर फ्रांसीसियों का अधिकार हो गया।
  • 1895-जेम्स फ्रैन्क अमेरिका की पहली डुर्यी वाहन दौड़ के विजेता बने।
  • 1912 -अलबानिया को स्वतंत्रता मिली।  
  • 1960-मोरीटानिया ने औपचारिक रुप से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। 
  • 1964-केप कैनेडी से मैरीनर-4 प्रक्षेपित किया गया।
  • 1990 - चुनावों के बाद जान मेजर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
  • 1999 - एशिया कप हॉकी का खिताब दक्षिण कोरिया ने पाकिस्तान को हराकर जीता, भारत ने कांस्य पदक मलेशिया को हराकर जीता।
  • 2001 - नेपाल ने माओवादियों से निपटने हेतु भारत से दो हैलीकॉप्टर मांगे।
  • 2002 - कनाडा ने हरकत उज मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।
  • 2006 - नेपाली सरकार और माओवादियों के मध्य हथियारों के मैनेजमेंट पर संधि सम्पन्न।
  • 2007 - दो एशियाई देशों के बीच मधुर होते रिश्तों के चलते द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार चीन के युद्धपोत जापान भेजे।
  • 1854- आस्ट्रिया के वनस्पति विज्ञानी गॉट्लिएब हैबरलैन्ट का जन्म हुआ, जो पादप शरीर क्रिया विज्ञान के विकास में अग्रणी माने जाते हैं। ये पहले व्यक्ति थे जिन्होंने 1921 में पहली बार ऊतक संवर्धन पर काम किया। (निधन-30 जनवरी 1945)
  • 1854- अंग्रेज़ पुरापादप विज्ञानी डंकिनफील्ड हेनरी स्कॉट का जन्म हुआ, जिन्होंने जीवाश्म पौधों की संरचना निर्माण पर काम किया, और पुरावनस्पतिविज्ञान के विकास की नींव रखी। इन्होंने स्टडीज़ इन फॉसिल नामक पुस्तक लिखी।  (निधन- 29 जनवरी 1934)
  • 1954-इटली में जन्में अमेरिकी भौतिकशास्त्री  ऐनरिको फर्मी का निधन हुआ, जिन्हें 1938 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। फर्मी नाभिकीय युग के प्रणेताओं में शुमार किए जाते हैं। (जन्म-29 सितम्बर 1901)
  • 1893 -अंग्रेज़ सैन्य अधिकारी एवं पुरातत्वविद् सर ऐलेक्ज़ेन्डर कनिंघम का निधन हुआ, जिन्होंने भारत में सारनाथ और सांची जैसी महत्वपूर्ण जगहों के साथ कई जगह उत्खनन किया। (जन्म-23 जनवरी 1814)।
     

अन्य पोस्ट