इतिहास
इतिहास में 26 मार्च
26-Mar-2023 6:14 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
- 26 मार्च: ‘आधुनिक मीरा’ महादेवी वर्मा का जन्मदिन, बांग्लादेश की स्थापना
- नयी दिल्ली, 26 मार्च। महान कवयित्री महादेवी वर्मा का जन्म 26 मार्च 1907 को हुआ। हिंदी साहित्य में निराला, प्रसाद, पंत के साथ-साथ महादेवी वर्मा को छायावाद युग का एक महान स्तम्भ माना जाता है। महादेवी गद्य विधा की भी महत्वपूर्ण हस्ताक्षर थीं। उन्हें साहित्य अकादेमी फेलोशिप, ज्ञानपीठ और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया। उनकी कविताओं में अन्य भावों के अलावा विषाद की अभिव्यक्ति मुख्य रूप से होने के कारण उन्हें आधुनिक मीरा के नाम से भी संबोधित किया गया है।
- इसके अलावा इस दिन 1971 में बांग्लादेश ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया और दक्षिण एशियाई देशों के समूह में एक नया सदस्य शामिल हो गया।
- देश दुनिया के इतिहास में 26 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस तरह है:-
- 922 : ईरानी सूफी संत और कवि मंसूर अल-हल्लाज का निधन।
- 1907 : कवयित्री महादेवी वर्मा का जन्म।
- 1953 : डॉ जोनास साल्क ने पोलियो से बचाव के लिए नए टीके की खोज की घोषणा की।
- 1971: शेख मुजीबुर्रहमान ने बांग्लादेश को स्वतंत्र देश घोषित किया।
- 1972 : तत्कालीन राष्ट्रपति वी वी गिरी ने पहले अन्तरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन किया।
- 1973 : गूगल के सह-संस्थापक और कम्प्यूटर वैज्ञानिक लैरी पेज का जन्म।
- 1973: लंदन स्टॉक एक्सचेंज में महिलाओं की भर्ती की शुरुआत।
- 1975 : जैविक हथियार संधि अस्तित्व में आई। 1979 : अमेरिका में मिस्र-इजराइल समझौते पर हस्ताक्षर हुये।
- 2020 : कोरोना वायरस से दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 21 हजार से अधिक हुई। यूरोप में महामारी के मामले 2,50,000 के पार।
- 1872-थॉमस जे. मार्टिन के नाम आग बुझाने की कल (फायर एक्स्टिग्विशर) का पेटेन्ट जारी किया गया।
- 1953-डॉ. जोनस साल्क ने पोलियो के नए टीके की खोज की घोषणा की।
- 1974 - लाता गांव, हेन्वाल घाटी, गढ़वाल हिमालय में गौरा देवी के नेतृत्व में 27 महिलाओं के एक समूह ने पेड़ों को बचाने के लिए पेड़ों के आसपास घेरा बना लिया और उन्हें अपने इस प्रयास से भारत में चिपको आंदोलन को आरंभ किया।
- 1995 - 15 सदस्यीय यूरोपीय यूनियन के सात देशों के बीच आंतरिक सीमा नियंत्रण समाप्त।
- 1998 - चीन ने अमेरिकी इरीडियम नेटवर्क के दो उपग्रहों को सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
- 1999 - द. अफ्ऱीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने देश की प्रथम प्रजातांत्रिक संसद के विघटन की घोषणा की।
- 2003 - पाकिस्तान ने 200 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली परमाणु प्रक्षेपास्त्र अब्दाली का परीक्षण किया।
- 2006 - मेलबर्न में 18वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन।
- 2008 - भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड कोष में 2.90 करोड़ रुपये की हेराफेरी के मामले में बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को गिरफ़्तार किया गया। टाटा मोटर्स ने अमेरिकी कंपनी जगुआर और लैंड रोवर का अधिग्रहण किया। युसुफ़ रजा गिलानी ने पाकिस्तान के 25वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। भारत व पाकिस्तान ने एक-दूसरे के युद्ध बंदियों को रिहा करने के लिए विदेश मंत्रालय स्तर पर बातचीत शुरू की।
- 1907 -हिन्दी कवयित्री और हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक महादेवी वर्मा का जन्म हुआ।
- 1893 - बंगाली सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक धीरेन्द्र नाथ गांगुली का जन्म हुआ।
- 1962 -भारत के कम्प्यूटर इंजीनियरराजीव मोटवानी का जन्म हुआ, जिन्होंने सैद्धान्तिक कम्प्यूटर विज्ञान पर कार्य किया। सन् 2001 में उन्हें गोडेल पुरस्कार प्रदान किया गया वे स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में कम्प्यूटर विज्ञान के प्रोफेसर थे। (निधन- 5 जून 2009)
- 1911- ब्रिटेन के शरीर क्रिया वैज्ञानिक सर बर्नार्ड काट्ज़ का जन्म हुआ, जिन्होंने पता लगाया कि तंत्रिका कोशिकाएं किस तरह से मांसपेशियों तक संकेत पहुंचाती हैं। उनके इस कार्य के लिए उन्हें जूलियस एक्सेलरॉड तथा अल्फ वॉन यूलर के साथ 1970 में चिकित्सा/ शरीर क्रिया विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1996- संयुक्त राज्य के इलेक्ट्रिक इंजीनियर डेविड पैकार्ड का निधन हुआ, जो हेवलेट-पैकार्ड कम्पनी के सहसंस्थापक थे, जो कम्प्यूटर, प्रिन्टर आदि उपकरणों के निर्माण में अग्रणी है। उन्होंने कंपनी की स्थापना सन् 1939 में विलियम आर. हेवलेट के साथ की। (जन्म-7 सितम्बर 1912)
- 1981-ब्रिटेन के जैव रसायनज्ञ सीरिल डीन डार्लिंगटन का निधन हुआ, जिन्होंने गुणसूत्रों पर किए अपने अनुसंधान से वंशानुगति के आधारभूत तंत्र की समझ को और विकसित किया तथा गैमीट्स निर्माण के समय गुणसूत्रों के व्यवहार को स्पष्ट किया। (जन्म 19 दिसम्बर 1903)। (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे