सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट-20 मार्च
20-Mar-2021 12:13 PM
हर दिन हॉट सीट-20 मार्च


 1. भारतीय मूल की वह कौन अमेरिकी है, जिसे 16 मार्च 2015 को अमेरिकन काउंसिल ऑफ एजुकेशन (एसीई) के निदेशक बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया?
(अ) रेणु खटोर (ब) मिनोती आप्टे (स) आशु सुयश (द) इनमें से कोई नहीं
2. गांधी पर व्याख्यान श्रृंखला गांधी कथा के निर्माणकर्ता निम्नलिखित में से कौन है?
(अ) नारायण देसाई (ब)महादेव देसाई (स) लिआ वैन छली (द) गोपाल कृष्ण गांधी
3. अप्रैल 2015 में जर्मनी में हनोवर मेले का किन नेताओं द्वारा उद्घाटन किया जाएगा?
(अ) नरेंद्र मोदी और बराक ओबामा (ब)नरेंद्र मोदी और एंजेला मार्केल (स)सुषमा स्वराज और एंजेला मार्केल (द) सुषमा स्वराज और क्रिस्टीन लेगार्ड
4. न्यू साउथ वेल्स वीमेन ऑफ द ईयर 2015 पुरस्कार से किस भारतीय शोधकर्ता को सम्मानित किया गया है?
(अ) रेणु खटोर (ब) मिनोती आप्टे (स) रोन पिरोला (द) इनमे से कोई नहीं
5. हमारी आकाशगंगा की आकृति किस प्रकार की है?
(अ) वृत्ताकार (ब) दीर्घ वृत्ताकार (स) स्पाइरल (द) इनमें से कोई नहीं
6. दीर्घ रेडियो तरंगें पृथ्वी की किस सतह से परावर्तित होती हैं?
(अ) क्षोभमंडल (ब) आयनमंडल (स) क्षोभ सीमा (द) समतापमंडल
7. यदि दो स्थानों की स्थिति में 90 डिग्री देशांतर का अन्तर है, तब दोनों स्थानों के बीच समयांतर होगा?
(अ) तीन घंटे (ब)छह घंटे (स) नौ घंटे (द) बारह घंटे
8. निम्नलिखित में से कौन-सा खनिज पृथ्वी की पर्पटी में प्रचुर मात्रा में मिलता है?
(अ) बॉक्साइट (ब) सिलिका (स) मैंगनीज (द) लोहा
9. सदाबहार वन पाते हैं?
(अ) विषुवतीय क्षेत्र (ब) सवाना क्षेत्र (स)टुण्ड्रा क्षेत्र (द) मानसून प्रदेश
10. यदि धु्रवों के पास की बर्फ पिघल जाए तो दिन की लंबाई पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
(अ)अपरिवर्तित रहेगी (ब) बढ़ जाएगी (स) घट जाएगी (द) इनमें से कोई नहीं
11. निम्नलिखित में से वह कौन-सा देश ईंधन काष्ठ का सबसे बड़ा उत्पादक है?
(अ) इंडोनेशिया (ब) भारत (स)रूस (द) चीन
12. किस घास के मैदान में वृक्ष नहीं पाये जाते हैं?
(अ) लेनॉस (ब) कम्पास (स)सवाना (द) स्टेपी
13. विश्व की सबसे गहरी समुद्री गर्त कौन-सी है?
(अ) नार्टहन (ब) चैलेंजर (स) मैनहटन (द) रिचार्ड्स
14. बेंथम ने सुख और दु:ख को मापने के लिए किस पद्धति को अपनाया?
(अ) दुख मापक पद्धति (ब) आनंद मापक पद्धति (स)दुख और आनंद मापक पद्धति (द) इनमें से कोई नहीं
15. प्रजातांत्रिक केंद्रीयकरण के सिद्धांत का प्रतिपादन निम्नलिखित में से किसने किया था?
(अ) लेनिन (ब) माओ (स) माक्र्स (द) स्टालिन
16. रॉल्स मूल स्थिति में जिन मनुष्यों की कल्पना करता है, वे किस प्रकार से कर्ता के रूप में कार्य करता है?
(अ) विवेकशील (ब) विवेकहीन (स) मूर्ख (द) अज्ञानी
17. गंगा नदी पर कौन सी प्रांतीय राजधानी स्थित है?
(अ) कोलकाता (ब) लखनऊ (स) भुवनेश्वर (द) पटना
18. गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर स्थित नगर कौन सा है?
(अ) हरिद्वार (ब) वाराणसी (स) इलाहाबाद (द) कर्ण प्रयाग
19. जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर निम्नलिखित में से किस नदी के तट पर स्थित है?
(अ) चिनाब (ब) रावी (स) व्यास (द) झेलम
20. सूरत किस नदी के तट पर स्थित है?
(अ) नर्मदा (ब) तापी (स) सोन (द) कावेरी
21. द्रव्यमान ऊर्जा संबंध किसका निष्कर्ष है?
(अ) क्वांटम सिद्धांत (ब) सापेक्षता का सामान्य सिद्धांत (स) ऊर्जा का क्षेत्र सिद्धांत (द) सापेक्षता का विशिष्ट सिद्धांत
22. एक प्रकाश विद्युत सेल परिवर्तित करता है?
(अ) प्रकाश ऊर्जा को ऊष्मा ऊर्जा में (ब) प्रकाश ऊर्जा को ध्वनि ऊर्जा में (स) प्रकाश ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में (द) विद्युत ऊर्जा को प्रकाश ऊर्जा में
23. ट्रांजिस्टन में संविरचन में किस वस्तु का प्रयोग होता है?
(अ) एल्युमीनियम (ब) ताम्र (स) सिलिकॉन (द) रज
24. ऑस्ट्रिक भाषा समूह की भाषाओं को बोलने वालों को निम्न में से कहा जाता है?
(अ) किरात (ब) निषाद (स) द्रविड़ (द) इनमें से कोई नहीं
25. चीनी तिब्बती भाषा समूह की भाषाओं को बोलने वालों को कहा जाता है?
(अ) किरात (ब) निषाद (स) द्रविड़ (द) आर्य
26. निम्नलिखित में से किस देश का लौह इस्पात उद्योग पूर्णत: आयातित कच्चे माल पर आधारित है?
(अ) ब्रिटेन (ब) जापान (स) पोलैंड (द) जर्मनी
27. संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे बड़ा लौह इस्पात उत्पादक क्षेत्र कौन सा है?
(अ) पिट्सबर्ग क्षेत्र (ब) मध्य अटलांटिक तट क्षेत्र (स) बर्मिघम क्षेत्र (द) झील तटीय क्षेत्र
28. ध्वनि तरंगें नहीं चल सकतीं?
(अ) निर्वात में (ब) हाइड्रोजन में (स) लोहे में (द) जल में 
29. उपन्यास नीलदर्पण का अंग्रेजी में अनुवाद किसने किया था?
(अ) रबीन्द्रनाथ टैगोर (ब) मधुसूदन दत्त (स) दीनबंधु मित्र (द) बंकिम चंद्र चटर्जी
30. यूरोपीय संघ की सांझी मुद्रा को निम्नलिखित में से क्या नाम दिया गया है?
(अ) रुपया (ब) यूरो (स) रूबल (द) फ्रैंक

सही जवाब- 1.(अ) रेणु खटोर 2.(अ) नारायण देसाई, 3.(ब)नरेंद्र मोदी और एंजेला मार्केल, 4.(ब) मिनोती आप्टे, 5.(स) स्पाइरल, 6.(ब) आयनमंडल, 7.(ब)छह घंटे, 8.(ब)सिलिका, 9.(अ) विषुवतीय क्षेत्र,10.(ब)बढ़ जाएगी, 11.(ब)भारत,12.(द) स्टेपी,13.(ब)चैलेंजर, 14.(ब) आनंद मापक पद्धति 15.(अ)लेनिन, 16.(अ) विवेकशील, 17.(द)पटना, 18.(स) इलाहाबाद,19.(द) झेलम, 20.(ब)तापी, 21.(ब) सापेक्षता का सामान्य सिद्धांत, 22.(स) प्रकाश ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में, 23.(स) सिलिकॉन, 24.(अ) किरात, 25.(ब) निषाद,  26.(ब) जापान, 27.(अ) पिट्सबर्ग क्षेत्र,28.(अ) निर्वात में, 29.(ब) मधुसूदन दत्त, 30.(ब) यूरो।
 

 


अन्य पोस्ट