सामान्य ज्ञान

दुनिया में सांपों की कितनी प्रजातियां पाई जाती हैं?
15-Mar-2021 12:27 PM
दुनिया में सांपों की कितनी प्रजातियां पाई जाती हैं?

दुनिया भर में सांपों की 3 हजार 315 प्रजातियां हैं। इनमें सबसे ज्यादा, यानी 128 प्रजातियां इंडोनेशिया में पाई जाती हैं। दूसरे नंबर पर 112 प्रजातियों के साथ भारत है और उसके बाद 54 के साथ चीन।
एशिया के कई देशों में सांप का मांस बहुत चाव से खाया जाता है। चीन के अलावा इंडोनेशिया भी सांपों के लिए एक बड़ा बाजार है। कसाईघरों में सांप को मार कर मांस और खाल अलग की जाती है। इस खाल से महंगे पर्स, बेल्ट और जूते बनते हैं। साथ ही दवाएं बनाने के लिए भी इन्हें इस्तेमाल किया जाता है।  पूर्वी भारत में भी सांप का मांस खाया जाता है। सांप के शिकार के कारण दुनिया भर में इनकी संख्या कम होती जा रही है। जानकारों का मानना है कि हर जीव की तरह सांप भी इकोसिस्टम के लिए जरूरी हैं और उनको भारी संख्या में मारने का सीधा असर हमारी खाद्य श्रृंखला पर पड़ सकता है।

यात्री चैक
यात्री चैक किसी बैंक द्वारा जारी किया गया ऐसा चैक होता है, जिसे जारी करते समय चैक के मुखपृष्ठï पर आवेदक (चैक प्राप्त करने वाले ) के हस्ताक्षर कराए जाते हैं।  इस चैक का भुगतान देश भर में संबंधित बैंक की किसी भी शाखा से प्राप्त किया जा सकता है।  चैक का  भुगतान करने वाली शाखा भुगतान के समय पुन: चैक के मुखपृष्ठï पर  धारक के हस्ताक्षर कराती है।  दोनों हस्ताक्षर मिलने पर ही  यात्री चैक का भुगतान किया जाता है।  बैंक द्वारा अधिकृत प्रमुख वाणिज्यिक संस्थान भी यात्री चैक नकद मुद्रा के तरह स्वीकार कर लेते हैं। इस प्रकार के चैक यात्रियों के लिए बहुत उपयोगी होते हैं, क्योंकि चैक के खो जाने पर आïवश्यक शर्ते पूरी करके डुप्टीकेट चैक प्राप्त किए जा सकते हैं। 
 


अन्य पोस्ट