सामान्य ज्ञान
किशनगढ़
11-Mar-2021 12:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
किशनगढ़ नगर, मध्य राजस्थान राज्य, पश्चिमोत्तर भारत का हिस्सा है। यह जयपुर के दक्षिण पश्चिम में 80 किमी दूर गुंडालाओ झील के किनारे स्थित है। चित्रकला की प्रसिद्ध किशनगढ़ शैली -बनी ढणी , यहीं से विकसित हुई।
किले व महल युक्त इस नगर की स्थापना 1611 में एक राजपूत किशन सिंह (राजपूताना ऐतिहासिक क्षेत्र के एक योद्घा शासक) ने की थी। यह भूतपूर्व किशनगढ़ रियासत की राजधानी था, जो 1948 में राजस्थान राज्य का हिस्सा बना।
सूती वस्त्र व कृषि उत्पादों का व्यापार केंद्र किशनगढ़ अजमेर व जयपुर के साथ सडक़ व रेलमार्ग से जुड़ा है। यहां पर साबुन, ऊनी कालीन और शॉल बनाए जाते हैं। हथकरघा बुनाई, कपड़े की रंगाई और कीमती पत्थरों की कटाई स्थानीय कुटीर उद्योग हैं। नगर की सार्वजनिक इमारतों में एक अस्पताल और राजस्थान विश्वविद्यालय से संबद्घ एक सरकारी महाविद्यालय है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


