सामान्य ज्ञान
बडख़ल झील
09-Mar-2021 11:56 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
फरीदाबाद में स्थित बडख़ल झील बहुत ही खूबसूरत है। यह मानव निर्मित झील है। इसके पास अरावली पर्वत श्रृंखला है। झील में पर्यटक जलक्रीडा़ओं (वाटर स्पोर्टस) का आनंद ले सकते हैं। यहां से थोड़ी दूरी पर बडख़ल गांव है। इस गांव का नाम पर्शियन भाषा से लिया गया है।
बडख़ल का हिन्दी में अर्थ होता है बिना किसी रूकावट। झील में पानी की आपूर्ति बारिश के पानी और एक छोटी-सी जलधारा से होती है। पर्यटकों के ठहरने के लिए झील के पास रेस्ट हाऊस भी बने हुए हैं। इन विश्राम गृहों (रेस्ट हाऊसों) में बिना किसी परेशानी के आराम से ठहरा जा सकता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


