सामान्य ज्ञान
व्लादिवोस्तोक रूस के सुदूर पूर्व में स्थित एक शहर है और रूस के प्रिमोस्कीक्राय राज्य की राजधानी है। यह ज़ोलोतोय रोग खाड़ी के मुख पर स्थित है और रूस की चीन और उत्तर कोरिया के साथ लगी सरहदों के पास है। व्लादिवोस्तोक का प्राकृतिक बंदरगाह बहुत बढिय़ा माना जाता है और रूस की नौसेना का प्रशान्त महासागर बेड़ा, जिसका जि़म्मा पूरे प्रशांत महासागर क्षेत्र में रूस के हितों की रक्षा करना है, इसी बंदरगाह को अपना मुख्य अड्डा बनाए हुए है।
व्लादिवोस्तोक दो रूसी शब्दों को जोडक़र बना है। व्लाद का अर्थ है राजा या मालिक और रूसी नामों में यह उसी तरह प्रयोग होता है जिस तरह कुछ भारतीय नामों में इंद्र या ईश होता है। वोस्तोक का अर्थ है पूर्व। इन दोनों को मिलाकर व्लादिवोस्तोक का अर्थ है पूर्व का राजा/मालिक, और यह नाम इसलिए रखा गया क्योंकि यह रूस का सब से पूर्वी बड़ा नगर है।
काम करने की स्वतंत्रता
किसी भी स्वतंत्र देश के नागरिक को यह अधिकार है कि वह अपनी आजीविका अर्जित करने के लिए कहीं भी कोई काम करे। हां, यह बंधन अवश्य रखा जाता है कि उसके इस कार्य से किसी व्यक्ति या समाज का अहित न हो। भारत के संविधान में भी देश के नागरिकों को यह अधिकार दिया गया है।
कुछ मामलों में आगे चलकर इस पर कुछ न्यायिक प्रतिबंध लगे हैं। इसी से काम करने के अधिकार का प्रश्र भी जुड़ा है। हमारे संविधान के नीति-निर्देशक तत्वों ने शासन से ऐसी स्थिति उत्पन्न करने की अपेक्षा की गई है, जिसमें प्रत्येक नर-नारी को जीविका के पर्याप्त साधन उपलब्ध हों। परंतु काम के इस अधिकार को, अधिकार के रूप में कुछ साम्यवादी देशों को छोडक़र अन्यत्र संवैधानिक स्वीकृति नहीं मिली है।


