सामान्य ज्ञान
भारत रत्न एक वर्ष में अधिकतम कितने लोगों को प्रदान किया जा सकता है?
27-Jan-2021 12:43 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न की शुरूआत वर्ष 1954 में की गई। मानवता के क्षेत्र में विशिष्ट सेवा/कार्य के लिए यह सम्मान दिया जाता है। एक वर्ष में अधिकतम तीन व्यक्तियों को ही इस सम्मान से नवाजा जा सकता है।
पुरस्कृत व्यक्ति को राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित एक सनद और एक पदक दिया जाता है। यह पदक करीब 5.8 सेंटीमीटर लंबी, 4.7 सेंटी मीटर चौड़ी और 3.1 मिली मीटर चौड़ी पीपल की पत्ते के रूप में है। इसके ऊपर 1.6 सेंटीमीटर गोलाई में सूर्य की तस्वीर अलंकृत की गई है, जिसके नीचे देव नागरिक लिपी में भारत रत्न शब्द की नक्काशी की गई है। इसके पीछे राज्य का प्रतीक चिन्ह तथा आदर्श वाक्य भी देवनागरी में लिखा गया है। प्रतीक चिन्ह, सूर्य और गोलाई प्लेटिनम की बनी हुई है, जबकि अभिलेख कांस्य का है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे