सामान्य ज्ञान

बिल्लियां रोजाना 3 घंटे अपनी सफाई में लगाती हैं
30-Dec-2020 12:40 PM
बिल्लियां रोजाना 3 घंटे अपनी सफाई में लगाती हैं

बिल्लियां इंसानों के जज्बात समझती हंै उन्हें एहसास होता है कि कब उनके मालिक का मूड अच्छा है और कब बुरा।  बिल्लियां दिन में 16 घंटे सोती हैं  बाकी के वक्त में से एक तिहाई यानि लगभग तीन घंटे वे खुद को साफ करने में लगाती हैं।  जिस तरह से इंसानों की पहचान फिंगरप्रिंट्स से होती है, वैसे ही  बिल्लियां नाक के प्रिंट से पहचानी जाती है।  कुत्तों की तुलना में  बिल्लियां का दिमाग इंसानों से ज्यादा मेल खाता है।  यहां तक कि वे इंसानों की ही तरह सपने भी देखती हैं। 

स्तनपायी जीवों में बिल्ली की आंखें अपने शरीर के आकार के अनुसार सबसे बड़ी होती हैं।  अधिकतर बिल्लियों की पलकें नहीं होतीं।  खाने के मामले में  बिल्लियां बेहद नखरीली होती हैं।  वे भूखी रह लेंगी लेकिन जो खाना उन्हें पसंद नहीं, उसे जबरन नहीं खाएंगी।  बिल्ली के दूध के दांत बेहद नुकीले होते हैं।  लेकिन ये ज्यादा दिन नहीं रहते।  छह महीने बाद ये गिर जाते हैं और नए दांत आते हैं।   बिल्लियां जब पैदा होती हैं, तब आम तौर उनकी आंखें नीली होती हैं।  वक्त के साथ साथ उनकी आंखों का रंग बदलता रहता है।  टर्किश वैन नाम की नस्ल को पानी में रहना बहुत पसंद है।  इसके शरीर पर एक ऐसी कोटिंग होती है जिससे यह भींग ही नहीं पाती।

 बिल्लियां  नौ हफ्ते गर्भवती रहती हैं।  डस्टी नाम की बिल्ली ने अपने जीवन में 420  बिल्लियोंं को जन्म दिया था।  यह रिकॉर्ड 1952 में बना।  बिल्ली के आगे के पैरों पर पांच-पांच और पीछे के पैरों पर चार-चार उंगलियां होती हैं।  बिल्लियां छलांग लगाने में माहिर होती हैं।  वे अपने शरीर के आकार से पांच गुना दूरी तक छलांग लगा सकती है।  बिल्लियां के शरीर में कुल 230 हड्डियां होती हैं, यानि इंसानों से 24 ज्यादा। बिल्ली का दिल इंसानों की तुलना में दोगुना तेजी से धडक़ता है, एक मिनट में 110 से 140 बार। काली बिल्ली का दिखना अधिकतर जगहों में अपशगुन माना जाता है लेकिन ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में मान्यता इसके विपरीत है। 
 


अन्य पोस्ट