सामान्य ज्ञान

गंस एंड थाइज़
25-Dec-2020 11:56 AM
गंस एंड थाइज़

गंस एंड थाइज़ एकऑटोबायॉगा्रफी है जिसके  लेखक हैं रामगोपाल वर्मा । रामगोपाल वर्मा फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। इसका प्रकाशन रूपा पब्लिकेशंस ने किया है।  200 पेजा वाली इस किताब की कीमत है  5 सौ रुपए। बाजार में आते ही यह किताब काफी चर्चा में रही। 
रामगोपाल वर्मा ने इस किताब में फिल्म जंजीर में अमिताभ की गन और हिम्मतवाला में श्रीदेवी की थाइज का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि यह सब देखकर उन्होंने किसतरह से  जबर्दस्त रोमांच का अनुभव किया। शायद इसीलिए उन्होंने इसका नाम भी गंस एंड थाइज रखा है। साथ ही उन्होंने  इस किताब में अपनी जिंदगी की कहानी को बयां किया है। अपनी तमाम हिट और फ्लॉप फिल्मों के पीछे की कहानी के अलावा लेखक ने अपनी सिनेमैटिक तकनीक के बारे में भी विस्तार से समझाया है। इसके अलावा, अपने जीवन दर्शन को भी इस किताब के जरिये रखने की कोशिश की है। 
 


अन्य पोस्ट