सामान्य ज्ञान
स्काई फ्लाइंग-इंसानों को पंख तो नहीं लग सकते, लेकिन इस खास तरह के स्की बोर्ड की मदद से उडऩे का सपना जरूर पूरा हो सकता है। नॉर्वे के योहान रेमेन एवेनसेन ने हवा में 246.5 मीटर की छलांग लगा कर वल्र्ड रिकॉर्ड कायम किया है। ऐसे में हवा का एक हल्का सा झोंका भी उनकी जान ले सकता था।
क्लिफ डाइविंग- किसी चट्टान से पानी में कूदते समय भी खिलाड़ी को उन्हीं पैमानों पर परखा जाता है जैसा कि ओलंपिक जैसे खेलों में होता है। डाइव करने के बाद खिलाड़ी करीब तीन सेकंड तक हवा में रहता है।
फ्री राइड बाइक- ब्रिटेन के सैम पिलग्रिम अपने इस स्टंट के लिए मशहूर हैं। इसे बैकफ्लिप सुपरमैन कहते हैं, लेकिन इस टशन का नतीजा यह है कि सैम तस्वीरों में बिना दांतों के मुस्कुराते हुए नजर आते हैं। इस खतरनाक स्टंट के कारण उनके आगे के दांत टूट चुके हैं। इसमें बाइक के सहारे स्टंट किया जाता है।
फ्री क्लाइम्बिंग- चट्टानी पहाड़ों पर चढऩे का शौक कई लोगों को होता है, लेकिन चढ़ाई इतनी मुश्किल होती है कि रस्सियों का सहारा लिया जाता है। पर फ्री क्लाइम्बिंग में किसी भी तरह की मदद की इजाजत नहीं है। बस गिरने से बचने के लिए रस्सी लगाई जा सकती है। सोलो रॉक क्लाइम्बिंग में तो यह भी नहीं होता।
एवरेस्ट एक्सपीडिशन- जापान के 71 साल के कातसुसुके यानागिसावा एवरेस्ट पर चढऩे वाले दुनिया के सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति बन गए हैं। हिमालय की चोटी को छूने का सपना जितना खूबसूरत है उतना ही खतरनाक भी।
टाइट रोप वॉकिंग- चीन के आदिली वुक्सर 1.35 किलोमीटर लम्बी रस्सी पर चले। हाथ में एक लम्बी सी छड़ी पकड़े वह संतुलन बनाते चलते रहे। इस रोमांचक खेल में यदि जरा भी चूक होती तो वह 350 मीटर गहरी खाई में जा गिरते।
फ्री डाइविंग- यह खेल है तो स्कूबा डाइविंग जैसा, लेकिन इसमें ऑक्सीजन सिलिंडर ले जाना मना है। खिलाड़ी को सांस रोक कर नीचे जाना पड़ता है। अब तक का रिकॉर्ड 214 मीटर है।


