सामान्य ज्ञान
पेन्सिलिन के आविष्कारक अलेक्जेंडर फ्लेमिंग स्कॉटलैण्ड के जीववैज्ञानिक एवं औषधिनिर्माता थे। उनकी प्रसिद्धि पेनिसिलिन के आविष्कारक के रूप में है ।
उन्होंने जीवाणुविज्ञान (बैक्टिरिओलॉजी), रोग-प्रतिरक्षा-विज्ञान एवं रसचिकित्सा (केमोथिरैपी) आदि विषयों के उपर अनेक शोधपत्र प्रकाशित किए। उन्होंने सन् 1923 में लिसोजाइम नामक एंजाइम की खोज भी की। पेनिसिलिन के आविष्कार के लिए उन्हें सन् 1945 में संयुक्त रूप से चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
कौन थे शक
शक सम्भवत: उत्तरी चीन तथा यूरोप के मध्य स्थित विदेश झींगझियांग प्रदेश के निवासी थे। कुषाणों एवं शकों का क़बीला एक ही माना गया था। किन्तु इन दोनों के कबीले अलग अलग थे। लगभग ई. पू. 100 में विदेशी शासकों की शक्ति बढऩे लगी। मथुरा में इनका केन्द्र बना। यहां के राजा शक क्षत्रप के नाम से जाने जाते हैं।
मथुरा के नागरिक शक-क्षत्रपों के समय सबसे पहले विदेशी सम्पर्क में आये पर जनता पर कुषाण शासन का प्रभाव स्थाई रुप से पड़ा। शक संवत पुराना भारतीय संवत है जो ई. 78 से शुरू होता है। भारत में मौर्य और सातवाहन काल में शासन-वर्षों का ही प्रयोग होता था। संवतों का प्रयोग तिथि-निर्धारण के लिए कुषाण और शक काल से होने लगा है। शक, मालव, गुप्त, हर्ष आदि संवतों का संबंध ऐतिहासिक घटनाओं से है। महाभारत में भी शकों का उल्लेख है।


