सामान्य ज्ञान
अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) के इतिहास में पेश होने वाले पहले राष्ट्रपति केन्या के राष्ट्रपति उहुरू केन्याटा हैं, हालांकि न्यायालय में उनके खिलाफ दायर मुकदमे को दिसंबर 2014 में वापस ले लिया गया था। केन्याटा पर वर्ष 2007 में विवादित चुनाव के बाद जातीय हिंसा के दौरान 1200 से अधिक लोगों की हत्या में मदद करने का आरोप लगाया गया था। इस जातीय हिंसा के कारण छह लाख से अधिक लोगों को अपने घरों से पलायन करना पड़ा था।
इस प्रकार केन्याटा जातीय हिंसा में भाग लेने के कारण अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के समक्ष पेश होने वाले पहले राष्ट्रपति हैं। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के मुख्य अभियोजक फाटो बनसोडे द्वारा राष्ट्रपति केन्याटा के खिलाफ दायर नोटिस वापस लेने के बाद मामला समाप्त कर दिया गया था। नोटिस के कारण केन्या के राष्ट्रपति उहुरू केन्याटा उचित संदेह से परे दोषी साबित हो सकते थे जो सबूत की कमी के कारण दायर किया गया था। इसके अलावा, केन्या द्वारा जांच में सहयोग नहीं करने से यह मामला उलझ गया था। अगर मामले से संबंधित अधिक सबूत उपलब्ध हो जाते हैं तब अभियोजन पक्ष के पास आरोपों को दुबारा दर्ज करने का अधिकार सुरक्षित है।
बायोम
बायोम एक विस्तृत क्षेत्र में पाए जाने वाले समस्त पादपों तथा प्राणियों का बृहत पारिस्थितिक समुदाय है। एक बायोम के अंतर्गत सामान्यत: उन केंद्रों के समस्त पादपों एवं प्राणियों को सम्मिलित किया जाता है, जिसके सामान्य लक्षण उस संपूर्ण क्षेत्र में लगभग समान होते हैं। इसलिए बायोम पृथ्वी के तल पर एक बृहद जीव कटिबंध (Biotic zone or life zone) होता है।
भूतल पर वनस्पितियों और प्राणियों के वितरण प्रतिरूपों पर जलवायु का सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि बायोम का निर्धारण मुख्यत: जलवायु प्रकार के अनुसार होता है।


