सामान्य ज्ञान

अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय
17-Dec-2020 12:46 PM
अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय

अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय- आईसीसी , एक स्थायी न्यायाधिकरण है जिसमें जन-संहार, मानवता के खिलाफ अपराध, युद्ध अपराधों और आक्रमण का अपराध (हालांकि वर्तमान में यह आक्रमण के अपराध पर अपने न्यायाधिकार क्षेत्र का प्रयोग नहीं कर सकता है) के लिए अपराधियों के खिलाफ मुकदमा चलाया जाता है। 

आईसीसी का निर्माण, 1945 के बाद से अंतरराष्ट्रीय कानून का शायद सबसे महत्वपूर्ण सुधार रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय  कानून के दो निकायों को जो व्यक्तियों के साथ होने वाले व्यवहारों पर नजऱ रखते हैं ताकत देता है- मानव अधिकार और मानवीय कानून।

यह अदालत 1 जुलाई 2002 को अस्तित्व में आई - वह तिथि जब इसकी स्थापना संधि, अंतरराष्ट्रीय  आपराधिक न्यायालय की रोम संविधि को लागू किया गया,  और यह केवल उस तिथि या उसके बाद के दिनों में किए गए अपराधों पर मुकदमा चला सकती है। अदालत की आधिकारिक बैठक द हेग, नीदरलैंड, में होती है, लेकिन इसकी कार्यवाही कहीं भी हो सकती है। 
 


अन्य पोस्ट